उत्तराखंड

16 अक्टूबर को होगा जिला योजना समितियों के सदस्यों के लिए मतदान

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरिद्वार जिला पंचायत के सम्पूर्ण क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अन्य जनपदों में निर्धारित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से जिला योजना समितियों के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि अधिसूचना जारी होने की तिथि से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 12 अक्टूबर को सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक नामांकन किया गया। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर को दोपहर 3.00 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में सार्वजनिक सूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक सूचना की प्रतियां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत मुख्यालय तथा नगरीय निकायों के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button