राष्ट्रीय

सेवानिवृत DGP अशोक राई खेल विवि के कुलपति नियुक्त

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

हरियाणा सरकार ने उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है।

पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का पूरा परिवार खेल में रुचि रखता हैं। अशोक कुमार ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन रह चुके हैं। पत्नी अलकनंदा अग्रवाल भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है। उनकी बेटी कुहू गर्ग ने भी बैडमिंटन में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं। पत्नी अलकनंद भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है।

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक का पुलिस सेवा में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभाला और स्थिरता प्रदान की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है। साइबर क्राइम पर भी उन्हे विशेषज्ञता हासिल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button