सामाजिक सरोकार

पौधरोपण कर छात्रों को कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया

डीबीएल संवाददाता।
उत्तराखंड राज्य की विभूति श्री देव सुमन के बलिदान दिवस के अवसर पर संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति ने राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी में स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का संदेश दिया। इस मौके पर समिति की ओर से छात्रों को कचरा प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को बचाये रखने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कूड़ा कचरा एक बड़ी आपदा का स्वरूप बनता जा रहा है। उन्होंने छात्रों को कचरे को स्रोत से ही पृथक कर अलग प्रबंध करने को लेकर विस्तार से बताया।
इस मौके पर समिति की ओर से स्कूल के परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन सिंह बुटोला, शिक्षक एवं स्कूल स्टॉफ सहित समिति की विनीता देवलाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button