खेल

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबले शुरू

डीबीएल संवाददाता।

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में अखिल भारतीय बालिका टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत हो गई है। 5 जून तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से 13 स्कूलों की छात्राएं टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही हैं।

सोमवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के बर्सर शिशिर श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देने के साथ किया। स्कूल के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा एवं खेल प्रभारी कंवलजीत सिंह धालीवाल ने भी प्रतिभागी खिलाड़ियों को विजयी होने की शुभकामनायें दीं।

दिल्ली व नोएडा ने दर्ज की जीत :

पहले मुकाबले में दिल्ली कॉलेज और वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून के बीच हुआ जिसमें दिल्ली कॉलेज ने 2.0 से जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में संस्कार वैली स्कूल भोपाल की टीम को पराजित कर जेनेसिस ग्लोबलए नोएडा की टीम ने जीत हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button