उत्तराखंड

धरासू-जोगत मार्ग पर खाई में गिरी मैक्स-5 की मौत

उत्तरकाशी। धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वाहन में 10 लोग सवार थे जिनमें से पांच लोग घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बनकोट से चिन्यालीसौड जा रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर धरासू जोगत मोटर मार्ग पर बडकोट के पास खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कृपाल सिंह (60 वर्ष), दिपना देवी (55 वर्ष) पत्नी विशन सिंह, कृष्णा देवी (21 वर्ष) पत्नी संदीप सिंह सभी निवासी बनकोट चिन्यालीसौड और लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) पत्नी विक्रम भैंगवाल निवासी गांव चिन्यालीसौड के रूप में की है। हवाई पट्टी चिन्यालीसौड में लाते समय घायल पुलम सिंह (47) पुत्र महानंद निवासी बनकोट की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस दुर्घटना के मजिस्ट्रयल जांच के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button