उत्तराखंड

दिवंगत विनोद खन्ना की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार। फिल्म अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना की अस्थियों को उनके परिजनों ने शुक्रवार को गंगा में विसर्जित कर दिया। दिवंगत विनोद खन्ना की अस्थियां हरिद्वार लेकर पहुंचने वालों में उनके भाई प्रमोद खन्ना, बेटी श्रद्धा खन्ना सहित साक्षी खन्ना और अन्य परिजन शामिल थे।

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल हो गया था। 70 वर्षीय खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। विनोद खन्ना अभिनय के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थे। गुरुदासपुर से सांसद खन्ना ने मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

Key Words : Uttarakhand, Haridwar, late, Vinod khanna, Immersed in Ganga

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button