अपना दून

सक्षम की दून महानगर कार्यकारिणी गठित: वीरेन्द्र मुंडेपी को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

डीबीएल संवाददाता
देहरादून। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ‘सक्षम’ देहरादून महानगर कार्यकर्ताओं की ई-बैठक महानगर संयोजक वीरेन्द्र मुंडेपी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान प्रांत सचिव ललित पंत, प्रांत प्रभारी रामजी मिश्रा एवं गढ़वाल मंडल संयोजक दिनेश सिंह बिष्ट की देखरेख में संस्था की देहरादून महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।
बीते रविवार को आॅन लाइन आयोजित सक्षम की बैठक में देहरादून महानगर में दिव्यांगजनों के हित में किए जाने वाले कार्यों में गति लाने के लिए मंथन किया गया। बैठक का शुभारंभ देहरादून महानगर संयोजक वीरेन्द्र मुंडेपी ने सभी के स्वागत के साथ किया। संगठन के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति उपरांत सक्षम की देहरादून महानगर इकाई की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें वीरेन्द्र मुंडेपी को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह, सुलोचना भट्ट एवं प्रो0 राजपाल सिंह, सचिव नरेन्द्र सिंह सहित कोषाध्यक्ष का पदभार मनीष कुमार को सौंपा गया।
प्रांत सचिव ललित पंत ने कहा कि देहरादून महानगर कार्यकारिणी के बनने से सक्षम नए आयाम गढ़ेगा। गढ़वाल मंडल संयोजक दिनेश बिष्ट ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए सक्षम के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक में अरुणा थपलियाल, ममता रावत, गौतम पंडित, अमित कपूर, अनिल प्रजापति, सुभाष नौडियाल, अनिल वर्मा, अजय कार्की, वासुदेव सिंह, भागेश्वरी भट्ट, भगवान सिंह केड़ा, एडवोकेट राजीव बिष्ट, जितेन्द्र रावत, पंकज भार्गव, रमेश नेगी, हरीश पंडरियाल, लक्ष्मण सिंह, उत्तम रमोला, उमा पंवार, उर्मिला त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button