साहिया। हिन्दू धर्म के अनुसार श्रावण मास की सक्रांति का एक विशेष महत्व है। इस दिन अपने देवी देवताओं के मंदिर में मत्था टेकना व भजन कीर्तन करना शुभ माना गया है। साहिया के माग्टी स्थित शिलगुर देवता मंदिर में जात्रा की संगरान्द व जागड़ा का आयोजन किया गया।
श्रावण मास की संक्रांति को गांवों के लोग अपने-अपने कुलदेवता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की मन्नतें मांगते हैं। इस मौके पर जगह जगह मंदिरों में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। मकर सक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माग्टी स्थित शिलगुर देवता के मंदिर पर पहुंचकर देवता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और सुख शांति व खुशहाली की कामना की।
Key Words : uttarakhand. Dehradun