गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजित होगा महोत्सव

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ’गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में देशभर के कलाकार जुटेंगे। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट के साथ गोर्खाली सुधार सभा इसमें विशेष सहयोग कर रही है। महोत्सव 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजित होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने बताया कि इस फेस्टिवल में हिमालय क्षेत्र की संस्कृति, खानपान और विविधता देखने को मिलेगी। बताया कि 20 फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन मिनी रैली’ के फ्लैग ऑफ के साथ होगी।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता आयोजन स्थल को पूरी तरह से ’पॉलीथिन मुक्त’ रखा जाएगा, जो पर्यावरण को लेकर इस कार्यक्रम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर पूनम थापा, कविता क्षेत्री, नैनका राणा, शीलू राई और कविता क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।



