अपना दून

चकराता विधायक का मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

जनपद देहरादून के चकराता विधायक ने सरकार पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया है। त्यूणी में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में चकराता विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संजय किशोर, चकराता ब्लॉक प्रमुख, युवा कांग्रेस पदाधािकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, पंचायत प्रतिनिधाि, ग्राम प्रधान, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button