चकराता विधानसभा में भाजपा की जीत का किया आह्वान

डीबीएल संवाददाता।
भाजपा चकराता विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। वीर शहीद केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं विधानसभा चुनाव में चकराता सीट भारी मतों से जीतने के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री तरुण बंसल ने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए वोट चोरी और एसआईआर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। बैठक में बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मीता सिंह, गीताराम गौड़, मधाु चैहान, प्रताप सिंह रावत एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



