पहल – “दस कथाकर दस कहानियां” का विमोचन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
बच्चों के लिए रचे जा रहे साहित्य को उन तक ले जाने के लिए कोना कक्षा का-धाद ने इंटर कॉलेज गुनियाल गाँव मे कहानी संकलन का विमोचन और संवाद का आयोजन किया। इस दौरान कोना किताब प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक में उत्तराखंड के दस प्रतिष्ठित कथाकरों द्वारा बच्चों के लिए लिखी गयी कहानी संकलित की गयी हैं।
इस अवसर पर कोना कक्षा का के मुख्य संयोजक गणेश चंद्र उनियाल ने कहा कोना कक्षा का ने अपनी स्थापना के साथ देश दुनिया का श्रेष्ठ साहित्य सार्वजनिक शिक्षा के साथ जुड़े स्कूलों मे भिजवाने की पहल की है। इसको स्थानीय संदर्भ देते हुए उत्तराखंड के कथाकारों के द्वारा बच्चों के लिये लिखी गयी कहानियाँ इसमें संकलित की गयी हैं।
पुस्तक की संपादक डॉ विद्या सिंह ने कहा किताब की कहानियाँ केवल शिक्षा भर नहीं बल्कि जीवन के अलग अलग पक्ष को ध्यान में रख कर संकलित की गयी हैं। जिसमें जीवन का विस्तृत अनुभव सब को मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन ’कोना कक्षा का’ की संयोजक आशा डोभाल ने किया इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने स्कूल को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना बहुत जरुरी है इसलिए यह आयोजन विशिष्ट है।
इस अवसर पर शिक्षक संजय उनियाल, डॉ. मनोरमा नौटियाल, राघवेंद्र वर्मा, जयंती उनियाल, साक्षी कुकरेती, प्रदीप सती, कल्पत चौहान, निर्मल रावत, रमणीता सिंह, अंजना चौहान, दीपमाला भारती, बबीता बहुगुणा, सोनल शर्मा, तन्मय ममगाईं, ममता डोभाल, शुभम शर्मा मौजूद रहे ।



