उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को महाराज ने उत्तराखंड भ्रमण का दिया न्योता

डीबीएल संवाददाता।
प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लखनऊ स्थित श्लोक भवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया।
मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया। साथ ही महाराज ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से पिथौरागढ़ में आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करने एवं चारधाम यात्रा पर आने का भी न्योता दिया।



