छात्रों को नशे के मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी
रा.इ.का. मालदेवता में संवाद एवं जागरूकता शिविर आयोजित

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता, देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जागरूकता शिविर और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों और स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ समाज सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम कृष्ण कुमार मिश्र और मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीश काला ने छात्रों के साथ संवाद कर उन्हें नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के लक्ष्य से अवगत कराया।
डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून की वरिष्ट प्रोफेसर डॉ. अलका सूरी ने भी छात्रों के साथ आयोजन को लेकर अपनी बात साझा की। उन्होंने छात्रों को नशे के मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों व छात्रों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस संजीव कुमार सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्वयंसेवकों को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ एवं अभिवावक मौजूद रहे।



