सामाजिक सरोकार
विश्व प्लम्बर दिवस के मौके पर कुशल प्लम्बर्स का किया सम्मान

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
विश्व प्लम्बर दिवस के मौके पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित प्लम्बर सम्मान समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स एवं फीटर्स को टूल किट भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुनील कुमार जिला विकास अधिकारी, कंचन रावत, सचिन अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड पेयजल निगम मिशन, देहरादून, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्मिकों तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फिटर्स मौजूद रहे।



