उत्तराखंड

सूचना विभाग से सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक भट्ट

डीबीएल संवाददाता।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड के मुख्यालय में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ललिता प्रसाद भट्ट ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सरल व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

संयुक्त निदेशक केएसचौहान ने कहा कि भट्ट का योगदान विभाग में सदैव स्मरणीय रहेगा। संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि भट्ट ने विभाग में सदैव एक कुशल एवं जिम्मेदार अधिकारी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। उप निदेशक रवि विजारनिया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भट्ट के साथ बिताए गए कार्यानुभवों को साझा किया।

इस मौेके पर में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button