देहरादून
विकासनगर में जुबिन नौटियाल का किया सम्मान

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
देहरादून के विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल का सम्मान किया। जुबिन नौटियाल ने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
गुरूवार को विकासनगर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव रिंकू कनोजिया, ग्राम प्रधान एटनबाग नेहा राहुल वर्मा ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कांग्रेसी वरिष्ठ नेता रामशरण नौटियाल, केके गौतम, फरमान सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



