उत्तराखंड
रामपाल सिंह ने बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है साथ ही सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू की जाएंगी।
इस मौके पर ज्योति प्रसाद गैरोला मा० उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, विकास शर्मा महापौर रूद्रपुर, निदेशक सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक टी०एस० अन्ना आदि मौजूद रहे।



