अपना दून

मतदान प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

देहरादून के विकासनगर में निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को प्रेषित विज्ञापन तहसीलदार विकासनगर को सौंपा।

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है जो लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों के प्रति पारदर्शी एवं समान व्यवहार सुनिश्चित करना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य पिंकी रोहिल्ला, प्रदेश महासचिव इशिता सेड़ा, विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, विपुल जैन, डिंपल, प्रदेश सचिव शम्मी प्रकाश, कालसी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा,, जिला महासचिव राजीव शर्मा, विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष बॉबी नौटियाल, अतुल शर्मा, सलीम अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button