सामाजिक सरोकार

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून जिले के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने सुद्धोवाला के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पुण्डीर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवाएं दे रहीं माताओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को आवश्यक पोषण सामग्री एवं उपहार प्रदान किए। विधायक पुण्डीर ने कहा कि मातृ एवं शिशु कल्याण सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक है। स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता, सहायिका मनोरमा, ग्राम प्रधान निधि गैरोला सहित मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button