सामाजिक सरोकार

संरक्षण कल्याण समिति ने बच्चों को पौधरोपण का महत्व बताया

हरेला पर्व के मौके पर समिति पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ किया पौधरोपण

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
हरेला पर्व के मौके पर संरक्षण कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राइमरी स्कूल केसरवाला और शिव जूनियर हाई स्कूल मालदेवता मे पौधारोपण कर बच्चों का पौधरोपण का महत्व बताया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने कई प्रजाति के फलदार और छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण को हराभरा रखने का संकल्प लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, उपाध्यक्ष ऋचा नौटियाल सदस्य विनीता देवड़ा, शीला चौहान, प्राइमरी स्कूल केसरवाला की प्रधानाचार्या मीनाक्षी थपलियाल, शिव जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य विजेंद्र राणा, शिक्षिक स्टॉफ की आरती मलासी, प्रभा जोशी, अंशिका, ममता समाजसेवी उमा रावत एवं स्कूल के छात्र मौजूद रहे।
विकास के नाम पर पेड़ों को काटा जाना न्यायसंगत नहीं  : लक्ष्मी मिश्रा 
संरक्षण कल्याण समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद अहम् मुद्दा है। उन्होंने कहा कि विकास की दुहाई देकर हरे भरे पेड़ों को काटा जाना किसी भी सूरत में न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और प्रदूषण रहित आवोहवा उपलब्ध करवाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button