अपना दून
राजकीय सम्मान के साथ इंस्पेक्टर मनोज को दी अंतिम सलामी

डीबीएल संवाददाता।
जनपद देहरादून में इंस्पेक्टर एलआईयू के पद पर अपनी सेवायें दे रहे मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर उन्हें पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार व पुलिस विभाग के अफसरों एवं कर्मियो ने दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।



