उत्तराखंड
चकराता में बदला मौसम का मिजाज

डीबीएल संवाददाता।
उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। अमूमन सितंबर माह में बारिश का मौसम खत्म हो जाया करता है लेकिन इस बार सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में लगातार हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को बिल्कुल बदल-सा दिया है।
देहरादून जिले के चकराता में शनिवार की बारिश ने ठंडक की दस्तक को और अधिक बढ़ा दिया है। ठंड बढ़ने पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम का असर चकराता के बाजारों पर भी पड़ा। बारिश के कारण बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले, जबकि शाम होते-होते ठंड बढ़ने के साथ बाजारों में सन्नाटा और गहरा गया।



