उत्तराखंड

जौनसार बावर क्षेत्र के मुद्दों पर किया मंथन

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून जिले के विकासनगर जौनसार-बावर जनजाति कल्याण समिति, दिल्ली और लोक पंचायत जौनसार बावर के सदस्यों की संयुक्त बैठक रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस अवसर पर जौनसार-बावर क्षेत्र से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय सरोकारों सहित विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ।

रविवार को आयोजित बैठक में लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि लोक पंचायत के माध्यम से जौनसार बावर की संस्कृति संरक्षण सम्बंधी प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर को विकसित करने की दिशा में घाटों के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 21 फीट ऊंची मां यमुना की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जा चुका है। शर्मा ने बताया कि आगामी चरण में जमुना कृष्ण धाम परिसर में घाटों के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य, जमुना कृष्ण मंदिर का भव्य निर्माण, प्रत्येक शुक्रवार भंडारे की व्यवस्था, धर्मशालाओं का निर्माण और हरिपुर के प्रवेश द्वार पर महासू प्रवेश द्वार बनाने सहित कई प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही संस्कृत महाविद्यालय और यमुनोत्री की यात्रा हरिपुर से प्रारंभ हो इस विषय पर भी चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता जौनसार बावर जनजाति कल्याण समिति, दिल्ली के अध्यक्ष राजेश्वर चौहान ने की। इस अवसर पर समिति के संरक्षक रमेश चंद्र जोशी, महासचिव सुल्तान सिंह तोमर, श्याम सिंह तोमर, नितेश राठौर, रघुबीर चौहान, अशोक नेगी, खजाना दत्त शर्मा सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button