क्राइम
विकासनगर पुलिस ने चोरी के आरोपी को दबोचा

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के स्कूल परिसर में स्थित आवास में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी, अन्य दस्तावेज व घटना में इस्तेमाल वाहन को बरामद किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विकासनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को गोपाल सिंह, निवासी बरोटीवाला ने कोतवाली विकासनगर में अपने घर से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस की पूछताछ में घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



