क्राइम

सिलेंडरों में घटतौली का आरोप, एजेंसी संचालक पर कार्यवाही की मांग

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

देहरादून के विकासखंड चकराता बाजार में उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडरों में घटतौली करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गैस वितरण करने वाले एजेंसी के कर्मचारियों से जब सिलेंडर का वजन कराने की मांग की जाती है तो वे आनाकानी करते हैं। मामले में उपभोक्ताओं व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए सम्बंधित गैस एजेंसी पर कार्यवाही की मांग की है।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से गैस वितरण करने वाली एजेंसी के कर्मचारी घटतौली कर उपभोक्ताओं को चूना लगा रहे हैं। घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों में गैस कम पाई गई। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून का कहना है कि जांच उपरांत आरोप सही साबित होने पर गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button