स्वास्थ्य
विवेकानंद नेत्रालय में नवीन तकनीक वाली मशीन से होगा इलाज
देहरादून के विवेकानंद नेत्रालय में अत्याधुनिक ज़ाइस सिरस 6000 एंजियोप्लेक्स ओसीटी मशीन का लोकार्पण

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून के रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित विवेकानंद नेत्रालय में अत्याधुनिक ज़ाइस सिरस 6000 एंजियोप्लेक्स ओसीटी मशीन का लोकार्पण किया गया। यह मशीन एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन ने सहयोग के रूप में प्रदान की है।
रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी असीमात्मानंद महाराज ने आंखों के इलाज की तकनीक को और भी प्रभावी बनाने के लिए के लिए एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि विवेकानंद नेत्रालय में यह आधुनिक सुविधा जरूरतमंद मरीजों को सेवाएं पहुंचाने की दिशा में बेहद उपयोगी साबित होगी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसपी पंत, वीके थापलियाल, वीपी जोशी सहित नेत्रालय के चिकित्सक एवं आमंत्रित गणमान्य मौजूद रहे।
ज़ाइस सिरस 6000 एंजियोप्लेक्स ओसीटी के फायदे :



