खेल
योग में आलोक व शतरंज में अन्वेषा ने जीता गोल्ड

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून के विकासनगर स्थित द सेपियंस स्कूल में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा से छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। आलोक ने योग और अन्वेषा ने शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का आयोजन सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में किया गया।
द सेपियंस स्कूल की डायरेक्टर रश्मि गोयल, प्रसिंपल गीता नेगी प्रतियोगिताओं में स्कूल का नाम रोशन करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी।



