अपना दून
एडीजी नीलेश भरणे को मुख्य प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी
![](https://devbhoomilive.com/wp-content/uploads/2021/02/f5f9d63a-d262-4152-acbd-12a60cb49761.jpg)
डीबीएल ब्यूरो/देहरादून।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए मुख्यालय के मुख्य प्रवक्ता का दायित्व भी सौंपा गया है।
मंगलवार को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे को अतिरिक्त दायित्व दिया गया। वर्तमान तक यह दायित्व तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण एपी अंशुमान संभाल रहे थे।