शिक्षा

अर्जुन सिंह बर्त्वाल बने द आर्यन स्कूल के निदेशक

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

देहरादून के प्रतिष्ठित द आर्यन स्कूल के निदेशक की जिम्मेदारी अब अर्जुन सिंह बर्त्वाल संभालेंगे। बर्त्वाल ने मुंबई विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने आईआईएम लखनऊ से एमबीए, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय से बी.एड. और वह नेशनल गोल्फ अकादमी ऑफ इंडिया से गोल्फ के कोच रहे।

अर्जुन सिंह बर्त्वाल ने द दून स्कूल में लगभग एक दशक तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने रसायन विज्ञान का अध्यापन करने के साथ स्कूल की गोल्फ टीम को प्रशिक्षित किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रशासन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इनमें हेड ऑफ डेवलपमेंट एंड एलुमनाई रिलेशंस तथा एडमिशन विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य करना शामिल है। वह द दून स्कूल की लीडरशिप टीम के सदस्य भी रहे और बोर्ड द्वारा गठित कई समितियों में अपनी भूमिका निभाई। इससे पूर्व उन्होंने आईटीसी लिमिटेड में भी लगभग दस वर्षों तक कार्य किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button