राजनीतिक

Assembly Elections : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिव्यराज सिंह के लिए मांगा समर्थन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

मध्यप्रदेश में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के रीवा जिले में भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रीवा रियासत से मेरा गहरा नाता है। उन्होंने रीवा रियासत किले में स्थित महामृत्युजंय मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा को उत्तराखंड आते हैं। दोनों प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। महाराज ने कहा कि प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की सरकारों का होना जरूरी है।
जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह,रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह, युवा भाजपा नेता सुयश रावत आदि ने भी संबोधन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button