डीबीएल संवाददाता / देहरादून
कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में नागरिक सुरक्षा के 5 दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा उत्तराखंड के डिप्टी कंट्रोलर एसके साहू ने प्रशिक्षणार्थियों से अपेक्षा जताई कि वे आपदा के समय प्रशिक्षण प्राप्त जानकारियों का इस्तेमाल स्वयं व दूसरों के मददगार बनने में करेंगे।
नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन मौके पर प्रशिक्षण हासिल करने वाले छात्राओं, शिक्षकों, स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के मास्टर टेनर्स विपिन चाचरा, आभा शर्मा, अनिल सैनी, डॉ0 रुचिका पाहवा, ममता नागर, दीपक चौहान, पंकज भार्गव, मेहराज मोहन, मीना शर्मा, उमेश जिंदल, अमजद अली, तनवीर सिंह, रेडक्रॉस उत्तराखंड के वरिष्ठ प्रशिक्षक अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।