शिक्षा

तुलाज़ युनिवर्सिटी में आईसीएसीसीएम का समापन – देश विदेश के बुद्धिजीवियों ने साझा किए विचार

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेज इन कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एंड मटेरियल्स में बुद्धिजीवियों ने साझा किए विचार

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

तुलाज़ युनिवर्सिटी, देहरादून में चौथे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेज इन कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एंड मटेरियल्स आईसीएसीसीएम 2026 का आज समापन हुआ। दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित यूनाइटेड किंगडम और उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं विद्वानों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के दौरान ज्ञान का आदान प्रदान करने, शोध निष्कर्ष प्रस्तुत करने तथा कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एवं मटेरियल्स के क्षेत्र में हो रही नवीन प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में तीन प्रतिष्ठित मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ डर्बी, यूनाइटेड किंगडम के प्रो. ओविडियू बागदासर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली के सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग से प्रो. दीपक जोशी तथा समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी, उज्बेकिस्तान के प्रो. नूरमातोव मेखरिद्दीन शामिल रहे। उनके व्याख्यानों में समकालीन शोध एवं उभरती तकनीकी प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया, जिससे प्रतिभागियों को नए शोध दृष्टिकोणों से परिचित होने का अवसर मिला।

सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न समानांतर तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें शोधकर्ताओं एवं विद्वानों ने सम्मेलन के प्रमुख विषयों से संबंधित अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के उपरांत सत्र अध्यक्षों एवं अन्य शोधकर्ताओं के साथ विस्तृत अकादमिक चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उत्कृष्ट शोध प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समापन समारोह के दौरान प्रत्येक तकनीकी सत्र के सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुतकर्ता को बेस्ट पेपर प्रेजेंटर अवॉर्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. गौरव मित्तल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सम्मेलन में आईईईई ऑब्जर्वर के रूप में अपनी भूमिका निभाई तथा पूरी प्रक्रिया के दौरान अकादमिक एवं तकनीकी मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया।

सम्मेलन में शामिल मुख्य वक्ताओं, प्रतिनिधियों एवं शोधकर्ताओं ने तुलाज़ युनिवर्सिटी द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन, आतिथ्य सत्कार एवं समृद्ध अकादमिक वातावरण की सराहना की। समापन समारोह का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य वक्ताओं, आईईईई ऑब्जर्वर, सत्र अध्यक्षों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं सभी प्रतिभागियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आईसीएसीसीएम 2026 का आयोजन तुलाज़ युनिवर्सिटी के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रौनक जैन, महानिदेशक सिल्की जैन मारवाह, उपाध्यक्ष डॉ. राघव गर्ग, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. शैलेन्द्र कुमार तिवारी, निदेशक अकादमिक्स एवं ऑपरेशंस प्रो. निशांत सक्सेना, कुलसचिव डॉ. विजय उपाध्याय, डीन दृ रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. सुनील सेमवाल, प्रोफेसर एवं एसोसिएट डीन दृ रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. अरुण लाल श्रीवास्तव तथा सहायक प्राध्यापक संजीव गुप्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button