राजनीतिक

सरकार की नीतियों से आमजन नाराज: नवप्रभात

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

देहरादून विकासनगर कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकतंत्र बचाओ यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के आह्वान पर आयोजित लोकतंत्र बचाओ यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह और मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी भागीदारी की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते भ्रष्टाचार पूरे चरम पर है।

कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति का अपमान हो रहा है। अंकिता भंडारी के परिजन आज भी न्याय की मांग को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

यात्रा के समापन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि सरकारी की नीतियों से आमजन में नाराजगी है। विकासनगर के व्यापारी परेशान है। जगह-जगह सड़कें खराब पड़ी हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि प्रदेश की जनता अब सड़कों पर उतर कर अपनी नाराजगी जताने को मजबूर है।

लोकतंत्र बचाओ यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन, हरबर्टपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पुंडीर,सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button