उत्तराखंड

सेलाकुई में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष अमित पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई में डंपिंग जोन के खिलाफ नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई में प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में डंपिंग जोन को हटाने को लेकर लंबे समय से क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद भी सरकार की ओर से कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button