सामाजिक सरोकार

सिविल डिफेंस के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पारिवारिक भावना एवं समर्पण जरूरी : एसके साहू

चीफ वार्डन डाॅ0 कमल घनसाला चाहते हैं हर वार्डन को प्रशिक्षति और सशक्त बनाना

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

पारिवारिक भावना एवं समर्पण की सोच से ही सिविल डिफेंस के उदेश्यों एवं लक्ष्यों की दिशा में सुगमता पूर्वक पहुंचा जा सकता है। यह बात सिविल डिफेंस की बैठक के दौरान उपनियंत्रक श्यामेंद्र कुमार साहू ने कही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृित्त के बाद भी चुस्तदुरूस्त वार्डन यदि संगठन में अपनी सेवाएं निरंतर देना चाहेंगे तो उन्हें पुनः मौका दिया जाएगा। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को मिलकर कर्तव्यों का पालन करना होगा।

शनिवार को सिविल डिफेंस की पोस्ट 01, 02 एवं 03 की बैठक का आयोजन वार्डन दमनप्रीत सिंह चड्डा के दिलाराम स्थित आवास पर किया गया। बैठक का शुभारंभ प्रार्थना के साथ किया गया। संगठन के उप नियंत्रक एसके साहू भविष्य के कार्यों की जानकारी देते हुए चीफ वार्डन डॉ0 कमल घनसाला की सोच को सराहा। उन्होंने बताया कि डाॅ0 घनसाला का मानना है कि पहले हमें अपने सभी वार्डन को आपदा या हादसे के वक्त किसी भी जरूरतमंद की मदद के लिए सशक्त बनाना होगा जिसके लिए हर वार्डन का प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृित्त के बाद भी चुस्तदुरूस्त वार्डन यदि संगठन में अपनी सेवाएं निरंतर देना चाहेंगे तो उन्हें पुनः मौका दिया जाएगा।

पूर्व चीफ वार्डन डाॅ0 चंन्द्रगुप्त, डाॅ0 सतीश अग्रवाल ने  अपने विचार रखते हुए कहा कि सिविल डिफेंस वार्डन को जागरूक और सजग रहना ही सबसे बड़ी उपलब्धि हैै। कोरोना काॅल में संगठन की सेवाओं को याद करते हुए डाॅ0 अग्रवाल ने कहा कि देहरादून सिविल डिफेंस वार्डन ने सेवा भाव की जो मिसाल पेश उसे भुलाया नहीं जा सकता है।

बैठक में आईसीओ लोकेश गर्ग, महेश गुप्ता, विनोद यादव, संजय मल्ल सहित पोस्ट वार्डन आनंद गुंसाई, विपिन चाचरा, यशपाल पुंडीर एवं सेक्टर वार्डन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button