सामाजिक सरोकार

सविल डिफेंस प्रशिक्षण में उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहीं कन्या गुरुकुल की छात्रायें

प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में छात्राओं ने आग से बचाव एवं उपचार की बारीकियां सीखीं

 

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

डॉ. पी.वी.के. प्रसाद, वरिष्ठ आईपीएस, डायरेक्टर सिविल डिफेंस उत्तराखण्ड, देहरादून की स्वीकृति उपरांत डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस, देहरादून एस.के. साहू के मार्गदर्शन में कन्या गुरुकुल परिसर, देहरादून के परिसर में पांच दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस, एस.के. साहू ने बताया कि गुरूकुल की छात्रायें एवं स्टाफ जीवन बचाव सम्बंधी जानकारियों को पूरे उत्साह के साथ सीख रहे हैं। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में आग से बचाव एवं उपचार की बारीकियों को सिखाया गया।

सिविल डिफेंस उत्तराखण्ड के मास्टर ट्रेनर गुरूकुल में आयोजित किए जा रहे नागरिक सुरक्षा के पांच दिवसीय सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक चिकित्सा, आपदा एवं राहत बचाव, अग्निशमन सेवा, नशामुक्त अभियान, हवाई हमलों से बचाव व अन्य सुरक्षा संबंधी जानकारियां एवं जीवन बचाव के टिप्स सिखा रहे हैं।

टेनर्स टीम में मास्टर ट्रेनर विपिन चाचरा, ममता नागर, आभा शर्मा, दीपक चौहान, अनिल सैनी डॉ0 अमजद अली, डॉ0 रुचिका पाहवा, द्वारा प्रारम्भ किया गया तथा सहायक ट्रेनर्स, पंकज भार्गव, मेहराज मोहन, मीना शर्मा, उमेश जिंदल, तनवीर सिंह, डॉ. विश्वरमन, रेडकक्रॉस के वरिष्ठ ऑफिसर अनिल वर्मा सहित डॉ0 अर्चना डिमरी, डॉ0 हेमन्त पाठक, समस्त छात्राओं, स्टाफ, स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया।

आपदा एवं राहत दल में जुड़ेंगे स्वयंसेवक :

डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस एस.के.साहू ने कि प्रशिक्षण समाप्ति पर विश्वविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों, स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों को भी नागरिक सुरक्षा संगठन से अग्निशमन दल, प्राथमिक चिकित्सा सेवा, आपदा एवं राहत दल में स्वयंसेवक के रूप में जोड़ा जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button