अपना दून

स्वतंत्रता दिवस कराता है राष्ट्रहित के प्रति कर्तव्यों का स्मरण: गौरव कुमार

डीबीएल संवाददाता ।

देहरादून के शिव सेना मुख्यालय में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव सेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

शिव सेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। शिव सेना परिवार की ओर से उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीतों, मनमोहक नृत्य, मार्शल आर्ट्स एवं सेल्फ डिफेंस की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। शिव सेना सचिव विकास मल्होत्रा ने भी देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के समापन पर मिठाई और फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, पंकज तायल, अरविंद शर्मा, विकास मल्होत्रा, रोहित बेदी, वासु परविंदा, अमित डिमरी, कविता आहूजा, गौरव कलोनी, किशन गोपाल सिंघल, अभिनव बेदी, गोकुल परविंदा, मोहम्मद फरीद, इक्विन्द्र सिंह, अक्षय शर्मा सहित शिव सेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button