शिक्षा और रोजगार

सहसपुर में महिलायों की आजीविका बढ़ाने की पहल

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून जिले की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सहसपुर विकासखंड के शंकरपुर में जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘सामान्य सुविधा केंद्र’ का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया।

सहसपुर विकासखंड के शंकरपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला उद्योग सामान्य सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया गया। केंद्र को उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से स्थापित किया गया है। आजीविका संबंधी गतिविधियां के संचालन से क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

इस मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून, आस्था क्लस्टर सहसपुर की संचालक गीता मौर्या, आस्था क्लस्टर से जुड़ी महिलायें मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button