मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की सपने सच करने की पहल

डीबीएल संवाददाता।
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने एमबीबीएस के 100 छात्रों की पढ़ाई में पिछले 3 साल से स्कॉलरशिप के माध्यम से आर्थिक मदद प्रदान करता रहा है। इस कड़ी में मैक्स मेडिकल फाउंडेशन ने इस साल 250 मेधावी एमबीबीएस छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने बुधवार को मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के चौथे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की। इस वर्ष वार्षिक इनटेक को बढ़ाकर 250 नए छात्रों तक किया जाएगा, जबकि पिछले वर्षों में यह संख्या 100 छात्र थी। मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अधिक मेधावी छात्रों को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अपने सपने सच करने का अवसर मिलेगा।
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन तरुणा सोई ने बतया कि पिछले तीन साल से मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने 245 छात्रों की मेडिकल शिक्षा में सहयोग किया गया है। इस साल एमबीबीएस छात्रों 250 छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग किया जाएगा।
16 सितंबर, 2026 से शुरू होंगे स्कॉलरशिप पंजीकरण :
मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत एमबीबीएस छात्रों की फीस में स्कॉलरशिप लिए पंजीकरण 16 सितंबर, 2026 से शुरू होंगे।



