शिक्षा और रोजगार

मानचित्र प्रश्नोत्तरी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

हिमवैली सोशल फाउंडेशन एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया आयोजन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

हिमवैली सोशल फाउंडेशन एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग के तत्वावधान में देहरादून में मानचित्र प्रश्नोत्तरी के राज्य स्तरीय फाइनल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर और सब जूनियर, इन तीन वर्गों में आयोजित की गई।

हिमवैली सोशल फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष अनीता नौटियाल ने बताया कि बीते कई वर्षों से इस मानचित्र प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में मानचित्र, भौगोलिक सूचना प्रणाली जीआईएस और भूगोल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में भारत के महासर्वेक्षक एसके सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्रों को शुभकामनायें दीं। अधीक्षण सर्वेक्षक महावीर मीना ने सर्वेक्षण मानचित्रण, जीआईएस और मानचित्र पठन की मूल बातों पर प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर सर्वेक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप सिंह, उपकार पाठक सहित हिमवैली सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button