अपना दून

दून के डोईवाला विकासखंड में विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन का आयोजन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन 2026 अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन खंड विकास अधिकारी कार्यालय डोईवाला के सभागार में आयोजित किया गया।
गुरूवार को डोईवाला विकासखंड कार्यालय के परिसर में पंचायतीराज निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अभिव्यक्ति सोसाइटी के मास्टर ट्रेनर्स ने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की ओर से पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास योजना, विकास खंड स्तरीय योजना एवं जिला पंचायत स्तरीय योजनाओं के निर्माण व क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोईवाला विधानसभा विधायक एवं राज्य मंत्री बृजभूषण गैरोला एवं क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने कार्यक्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिभागियों के साथ अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन अभिव्यक्ति सोसाइटी के चेयरपर्सन दामिनी ममगाईं एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक मदन मोहन डोवाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button