संस्कृति एवं संभ्यता
कोदो की नैठावण पर महक उठी उलवे और पिनवे की खुशबू

डीबीएल संवाददाता।
उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र में कार्तिक संक्रांति का पर्व स्थानीय भाषा में कोदो की नैठावण परंपरागत तरीके के साथ मनाया गया। इस मौके पर व्यंजन उलवे और पिनवे की खुशबू से घर महक उठे। स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को कोदो की नैठावण की बधाई दी।
गुरूवार को जौनसार बावर में सुबह से ही रौनक दिखाई दी। यहां आज भी कोदो की नैठावण पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। स्थानीय व्यंजन उलवे और पिनवे की महक ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। पूर्वजों की संस्कृति को संजोए यहां के निवासी नौनिहालों को हर पर्व के मौके पर अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश भी पहुंचाते हैं।



