खेल

मनोज और अंजू ने लगाई ने सबसे लंबी छलांग

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून के चकराता क्षेत्र के सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय कॉलेज साहिया में आयोजित महाविद्यालय स्तरीय तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन लंबी कूद की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बालक वर्ग में मनोज चौहान और बालिका वर्ग में अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सरदार सिंह चौहान और महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button