शिवांग और स्नेहा ने ताइक्वांडो में जीता रजत

देहरादून। उत्तराखण्ड के दून निवासी सगे भाई-बहिन ने ताइक्वांडो खेल में अपनी प्रतिभा दिखाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हांने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
दक्षिण कोरिया के चुनचाइन शहर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 41 एवं 29 किलो वर्ग में दून के शिवांग चौधरी और स्नेहा चौधरी ने रजत पदक हासिल किया। दोनों भाई-बहन हैं। प्रतियोगिता में 182 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 41 किलो वर्ग में शिवांग का फाइनल मुकाबला रूस, ड्रेनमा एवं कोरिया के खिलाड़ियों के साथ हुआ। जबकि, स्नेहा की भिड़ंत इंडोनेशिया, कोरिया एवं रूस के खिलाड़ियों के साथ हुई। स्नेहा पूर्व में थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुकी हैं। शिवांग उत्तराखंड स्टेट लेवल पर सब जूनियर चैंपियन रहे हैं। उनके अलावा सीनियर वर्ग के 58 किलो भार वर्ग ग्रुप में बागेश्वर के गजेंद्र परिहार ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Shivang and Sneha, Taekwondo