महासू देवता के जयकारों से गुंजायमान हुआ थैना गांव

महासू देवता का धार्मिक अनुष्ठान हुआ संपन्न :
साहिया। जौनसार बावर क्षेत्र के कालसी ब्लाक के अंतर्गत थैना गांव में महासू देवता का धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। अनुष्ठान में सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचना था, लेकिन अन्य कार्यक्रमों में व्यवस्था के चलते वह देवदर्शन नही कर पाए। उनके स्थान पर धार्मिक अनुष्टान में विकासनगर विधायक मुन्ना चैहान ने महासू देवता के दर्शन किए। इस मौके पर बौठा महासू के जयकारों से थैना गांव गुंजायमान हो उठा।
बताते चले कि पिछले सात साल थैना गांव में महासू देवता के मंदिर का निर्माण चल रहा था। दशहरा पर्व के पावन अवसर पर महासू देवता के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर नवनिर्मित मंदिर में स्थानीय वाद्य यंत्रो के साथ हवन और पूजा पाठ का आयोजन किया गया। जिसके बाद नवनिर्मित मंदिर में महासू देवता के देव चिन्हों को मूल स्थान पर प्रवेश कराया गया। पूर्व में मंदिर सीमेंट इत्यादि से बनाया गया था, जिसके बाद महाराज की अनुमति से परंपरागत तरीके से महासू देवता का नया मंदिर बनाया गया है।
इस मौके पर क्षेत्र भर से देवता के दर्शन करने पहुंचे सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक लोक नृत्य भी किया।
Key Words : Uttarakhand, Sahiya, Mahasu Devata, Temple, Thaana Village