उत्तराखंड
पंचायती राज विभाग के नवनियुक्त सचिव से मिल कर्मचारी संगठन ने दीं शुभकामनायें

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
पंचायती राज विभाग उत्तराखंड के कर्मचारी संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष योगेश भारती के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग के नवनियुक्त सचिव नीतेश कुमार झा से भेंट कर उन्हें शुभकामनायें दीं।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रमुख मांगों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सचिव से वार्ता की। सचिव नीतेश कुमार झा ने संगठन की मांगों पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान संगठन संरक्षक दीपक नेगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार टम्टा योगेन्द्र राणा जनपद अध्यक्ष, पौड़ी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



