कुलड़ी में आयोजित बग्वाल कार्यक्रम में दिखी संस्कृति की झलक

मसूरी। कीर्तिनगर नागरिक विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित बग्वाल कार्यक्रम पूरे पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर भैला खेला गया और सांस्कृति नृत्य व गीतां का आयोजन किया गया और स्थानीय लोगों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर जमकर नृत्य किया।
सोमवार को कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में कीर्तिनगर नागरिक विकास समिति की ओर से बग्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य भावी पीढ़ी को बग्वाल पर्व के बारे में जानकारी देना है। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिलाओं कलाकारों ने सांस्कृतिक बाहर ऐन बग्वाल गीत पर झुमैलो नृत्य किया। सूबे के विख्यात लोक कलाकारों जितेन्द्र पंवार, पदम गुसांई रवि गुसाई, प्रेरणा भंडारी आदि ने भी अपनी कला व गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने सभी को बग्वाल पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व में हमारा अस्तित्व छिपा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ चलना भी जरूरी है लेकिन अपनी संस्कृति नहीं छोड़नी चाहिए।
इस मौके पर कीर्तिनगर विकास समिति के अध्यक्ष देवेश्वर जोशी, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल स्वागत किया कार्यक्रम में समिति के महामंत्री धर्मपाल पंवार, अनिल कंडारी, सहित सरोजनी कैतुरा, अनीता पुंडीर, उमेद सिंह कंडारी, नरेंद्र पडियार, पुष्पा पडियार, सहित बडी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
key Words : Uttarakhand, Mussoorie, Kulri, Bagwal program, Culture