शेडकुल देवता के जागड़े में दिखी श्रद्धा और भक्ति

चकराता। विकासखंड चकराता के ग्राम सैंज तराणु में देव पर्व जागड़े में शेडकुल देवता महाराज का जागरण परंपरा और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस मौके पर रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें संस्कृति विभाग के लोक गायक भजन दास ने जौनसारी गीत प्रस्तुत कर जौनसार संस्कृति की छटा बिखेरी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
देव पर्व जागड़े में शेडकुल देवता महाराज के जागरण में जहां भजन दास ने जौनसारी गीत प्रस्तुत कर लोगों झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सबसे पहले ‘लागे नमेती के टाकें महासु देवा, जागे कुकुडीके बाकें देवा महासु’ वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात उन्होंने जौनसारी गीत ‘मां का बदला दे अन्दना, एक मां जन्म देवी दूजी मां गो माता, तीजी मां धरती भाई जो अन्न धन की दाता’ की शानदार प्रस्तुती दी। जेठा भाणजा जातिया रोबा पाउफणा’, गीत पर लोगों ने हारूल नृत्य पेश किया। भजन दास ने गीतों के माध्यम से सामाजिक बुराई कन्या भ्रूण हत्या पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कन्या भू्रण हत्या कदी करीयानू लाइयों गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने लुप्त होते वाद्य यंत्रों को के संरक्षण पर भी जोर दिया।
आयोजन के दौरान सैकड़ों की संख्या ग्रामीण मौजूद रहे। गीतों पर रमेश वर्मा, नितेश वर्मा, भोला वर्मा, भगत वर्मा, ज्ञान सिंह ने वाद्य यंत्रों के माध्यम से सहयोग किया।
Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Chakrata, Shadkul Devata, The Revered and Devotion