उत्तराखंड

CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तरप्रदेश की टीम

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की संचालित योजनाएं अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य श्रम विभाग के अपर श्रम आयुक्त जुनैद के नेतृत्व में आई टीम ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधािकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखंड में CMSSY के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को उपलब्धा कराई जा रही स्वास्थ्य जांच सुविधाओं एवं योजना के क्रियान्वयन के पहलुओं को समझा। उत्तरप्रदेश से आईटीम ने योजना की रूपरेखा, तकनीकी व्यवस्था, संचालन प्रक्रिया की जानकारी हासिल की।

बैठक में उत्तराखंड के श्रमायुक्त प्रकाश चन्द्र दुम्का ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि CMSSY का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्धा कराना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना एवं आवश्यकता के अनुसार उपचार हेतु उचित चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

इस मौके पर विपिन कुमार, उप श्रम आयुक्त, उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तकनिकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button